भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
पहली बार में ही CWG 2022 के फाइनल में बनाई जगह
चंडीगढ, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है. भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार विमेंस क्रिकेट को शामिल किया गया और भारतीय टीम ने पहले ही अटैम्प्ट में फाइनल में जगह बना ली. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए. स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली. जेमाइमा रोड्रिगेज ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी. कप्तान नैट शिवर ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए