उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग जारी:
नई दिल्ली, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) देश के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज संसद भवन में मतदान जारी हैै. मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा. इसके तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी और देर शाम तक निर्वाचन अधिकारी द्वारा देश के नए उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी
























