कुश्ती में भारत का स्वर्णिम अभियान, कुश्ती मे गोल्ड की बरसात
स्टार पहलवान बजरंग, दीपक और साक्षी ने स्वर्ण पर किया कब्जा, अंशु को मिला रजत
चंडीगढ, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) स्टार पहलवान बजरंग पूनिया , साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में शुक्रवार को शानदार शुरूआत करते हुए तीन स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले जबकि अंशु मलिक को पदार्पण करते हुए रजत पदक मिला ।
तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग का 65 किलो वर्ग में इतना दबदबा रहा कि पहले दौर में ही उन्होंने चार में से तीन मुकाबले जीते ।






















