
हरियाणा मे फिर गोलियों की गूंज से दहला
दो दिन मे दूसरी वारदात
घर में घुसकर सास-बहू को गोलियों से भूना
चंडीगढ, 4 अगस्त (विश्ववार्ता): हरियाणा एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल गया है। दो दिन मे दूसरी दिनदिहाडे हुई वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गये है। हांसी के आदर्श नगर में हमलावरों ने सास और बहू की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना गुरुवार सुबह पौने 6 बजे हुई। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर की। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने इसकी सूचना शहर थाना प्रभारी नरेंद्र पाल को दी। दोनों घायलों को लेकर हांसी के सिविल अस्पताल में पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया। हिसार में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।






















