
चंडीगढ मे कोरोना डर व दहशत बनाता हुआ, एक और मरीज ने तोडा दम
बीते 24 घंटे मे आये इतने नये मामले, मौतो का आंकडा लगा डराने
चंडीगढ, 4 अगस्त (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ में कोरोना महामारी एक बार फिर से डर व दहशत बनाती जा रही है शहर मे बीते 24 घंटे में एक और कोरोना मरीज ने दम तोड दिया है। पिछले 9 दिनों में 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने गत 25 अप्रैल को अहम दिशा-निर्देश जारी किए थे, लेकिन अब शहर में रोजाना 100 और इससे ज्यादा केस मिल रहे हैं।






















