
चंडीगढ़ में बढा डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग आया अलर्ट मोड मे
इतने नये मामले आने से मचा हडकंप
चंडीगढ, 4 अगस्त (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ में बरसात के मौसम मे डेगू का प्रकोप बढ गया है। चंडीगढ़ में डेंगू के अभी तक 22 केस मिल चुके हैं। इसे देखते हुए चंडीगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट भी पूरी सावधानी बरत रहा है। शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए सुरक्षा के उपाय भी किए जा रहे हैं। इनमें मच्छर मारने वाला धुंआ गलियों में छोडऩा और एडवाइजरी जारी करना शामिल है। दूसरी ओर अभी तक जमा पानी को न निकालने और सफाई न रखने पर 71 चालान किए जा चुके हैं। 5,700 से ज्यादा नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।






















