
इस वक्त की बडी खबर
वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा का बडा बयान
कल से फिर शुरू होगा चंडीगढ पीजीआई में पंजाबवासियों के लिए ईलाज
पंजाबवासियों के लिए बडी राहत की खबर
पीजीआई को बकाया राशि जारी
चंडीगढ़, 4 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाबवासियों को बडी राहत देते हुए कहा है कि कल से चंडीगढ पीजीआई में पंजाबवासियों के लिए ईलाज शुरू हो जायेगा। उन्होने यह बयान विश्ववार्ता से बात करते हुए दिया।
उन्होने कहा तुंरत प्रभाव से पीजीआई को बकाया राशि जारी कर दी गई है। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालो का जो भी बकाया राशि थी वह भी जारी कर दी गई थी। बतां दे कि पीजीआई ने पंजाब सरकार का कई करोड़ रुपये बकाया जारी न होने के कारण इलाज करा रहे पंजाब के मरीजों का 1 अगस्त से ईलाज बंद कर दिया था। जिस कारण विरोधी पार्टियां लगातार पंजाब सरकार पर निशाना साध रही थी। जानकारी के मुताबिक पीजीआई पर पंजाब सरकार का कई करोड़ रुपये बकाया है. जिसका भुगतान न करने पर पीजीआई ने 1 अगस्त से पंजाब के मरीजों का इलाज बंद कर दिया था।























