
बडी खबर: पैनग्रेन के 6 कर्मचारियों के खिलाफ करोड़ों के गेहूं गबन में विभिन्न थानो मे मामले दर्ज
चंडीगढ़, 4 अगस्त (विश्ववार्ता) फिरोजपुर मे पनग्रेन विभाग मे करोडों रूपये की गेंहू के गबन के आरोप मे विभाग के ही 6 कर्मचारियों पर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर फील्ड खुराक सिविल सप्लाई खपतकार मामले विभाग फिरोजपुर डिविजन की तरफ से विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज किए गए हैं. जिसमें से 2 एफआईआर सिटी फिरोजपुर थाने में और 2 एफआईआर सदर थाने में दर्ज की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन मुकदमों को दर्ज किया गया है उनमें इन कर्मचारियों पर आरोप लगाया गया है कि उनकी निगरानी में स्टॉक से 33549 बोरी गेहूं कम है, जिसका पता विभाग द्वारा स्टॉक का सत्यापन करने पर लगा.जांच के दौरान पाया गया कि बोरियों के अंदर खाली रैक लगाकर गेहूं गायब हो गया है।विभाग द्वारा किए गए स्टॉक के सत्यापन के दौरान, 33549 बोरे, जो कम निकले हैं, उनकी कीमत लगभग 3 करोड़ 9 लाख है. बाजार में रुपये





















