आप सरकार के पास विज्ञापनों के लिए 37 करोड हैं, लेकिन पीजीआई के लिए 16 करोड नहीं: वड़िंग

चंडीगढ़, 3 अगस्त: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को पीजीआई चंडीगढ़ द्वारा पंजाब से मरीजों को भर्ती करने के लिए मना करने के बाद शर्म से अपना से झुका लेने के लिए कहा है, जो बीते 7 महीनों से 16 करोड़ रुपये बकाया अदा करने में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार इन हालातों में माफी मांगेगी, जिसमें आप बड़ी गलती के चलते पीजीआई जैसी संस्था का भरोसा खो बैठे हैंऔर उसने मरीजों को दाखिल करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की आप सरकार के लिए शर्मनाक है, जो पहले 3 महीनों में 37 करोड़ रुपए के भारी-भरकम रकम के विज्ञापन तो दे सकी है, लेकिन मरीजों के इलाज हेतु पीजीआई को करोड़ रुपये अदा नहीं कर सकी।
उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था के पूरी तरह से ठप होने का लक्षण हैं। इस संदर्भ में उन्होंने जिक्र किया कि किस तरह राज्य में सेहत विभाग के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। ऐसे में आप सरकार ना सिर्फ अदायगी करने में डिफाल्टर हो चुकी है, बल्कि वह स्टाफ का भरोसा भी खो रही है और अस्पतालों को दवाओं की सप्लाई भी नहीं कर सकी है।
वड़िंग ने कहा कि सेहत व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षा को आप के प्रमुख कार्यक्रम माना जाता है। लेकिन आप दोनों विषयों में पूरी तरह फेल रहे हो। मरीजों को अस्पतालों में इलाज मुहैया करवाने से मना किया जा रहा है। अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं। स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं और छात्रों के पास किताबें नहीं है व, यह बड़ा बदलाव है जिसके लिए आप ने वायदा किया था।






















