बेक्रिंग न्यूज: सत्येंद्र प्रकाश ने पीआईबी के प्रधान महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्ववार्ता)भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 1988 बैच के आईआईएस अधिकारी प्रकाश पीआईबी के प्रधान महानिदेशक के रूप में नियुक्त होने से पहले केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक थे इससे पहले प्रकाश केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें सार्वजनिक संचार, मीडिया प्रबंधन, प्रशासन, नीति निर्माण और कार्यक्रम कार्यान्वयन के क्षेत्र में केंद्र सरकार में व्यापक अनुभव है।
























