
पंजाब मे फिर से बढी कोरोना की रफ्तार
लगातार बढ रहे मामलो को लेकर स्वास्थ्य विभाग आया हरकत मे
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्व वार्ता) पंजाब मे फिर से कोरोना की रफ्तार की बढने से डर व भय का माहौल बन रहा है।
सूबे में एक दिन में सामने आने वाले कोरोना के नए मरीजों की संख्या में भी तीन गुना इजाफा हुआ है। एक जुलाई को नए मरीजों की संख्या 141 थी, वहीं 27 जुलाई यह 584 पहुंच गई। वहीं चंडीगढ़ में भी कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चंडीगढ़ में एक जुलाई को 70 मरीज मिले थे। वहीं 31 जुलाई को सबसे ज्यादा 188 नए मामले मिले हैं।






















