अल कायदा का आका जवाहिरी ड्रोन हमले में ढेर
चंडीगढ़, 2 अगस्त (विश्ववार्ता) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिका के आतंकविरोधी अभियान में अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने रविवार को काबुल में यह अभियान छेड़ा था। अल-जवाहिरी एक सुरक्षित घर की बालकनी में था, जब ड्रोन ने उस पर दो मिसाइलें दागीं।
























