
वेटलिफ्टिंग में भारत की झोली में आया सातवां पदक
चंडीगढ़, 2 अगस्त (विश्ववार्ता) भारोत्तोलन में भारत को एक और मेडल मिला। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में यह भारत का कुल नौवां और भारोत्तोलन में सातवां मेडल है। 71 किलो भारवर्ग में महिला एथलीट हरजिंदर कौर ने भारत को ब्रॉन्ज दिलाया है। हरजिंदर ने स्नैच में 93 किलो का अपना बेस्ट भार उठाया था। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 119 किलो का भार उठाते हुए मेडल पक्का किया।























