
पंजाब में किसान एक बार फिर आंदोलन की राह पर
किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार पर लगाया ‘वादाखिलाफी’ का आरोप
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब और हरियाणा के किसान एक बार फिर से सड़क पर उतर आए. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले उतरे किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार पर ‘वादाखिलाफी’ का आरोप लगाया.। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बुलाए गए आंदोलन में देश भर के 40 किसान संगठन शामिल हुए। मांगें पूरा नहीं होने के विरोध में किसानों ने अमृतसर, बठिंडा के वल्लाह में रेलवे सेवाएं बाधित की और पटरियों पर लेट गए। किसानों ने अंबाला, पंचकूला के बरवाला और कैथल के चीका में शंभू टोल प्लाजा पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
एसकेएम का दावा है कि केंद्र सरकार ने विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ उनके प्रदर्शन के दौरान उनसे वादे किए थे जिससे वह अब मुकर रही है. पंजाब में भारतीय रेलवे के फिरोज़पुर मंडल में किसानों के चार घंटे के प्रदर्शन की वजह से कई ट्रेन को रद्द करना पड़ा या उनके समय में बदलाव करना पड़ा. इस वजह से सैकड़ों यात्रियों को अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ा.























