
रणजीत सिंह राणा हत्याकांड मामला:
इस जिले की पुलिस को मिला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब से बडी खबर आ रही है रणजीत सिंह राणा हत्याकांड में मलोट थाना सदर पुलिस द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दोबारा लिया गया चार दिन का रिमांड पूरा होने पर आज सुबह उसे मलोट अदालत में पेश किया गया। वहां से मोगा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है।























