
कूचबिहार में बड़ा हादसा : शिव भक्तों के वाहन मे करंट आने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्ववार्ता) पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक वाहन में करंट उतरने से इसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मेखलीगंज थाने के धारला ब्रिज पर रविवार रात 12 बजे जल्पेश जा रहा एक यात्री वाहन करंट आ गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करंट जेनरेटर सिस्टम के कारण आया होगा।





















