
चंडीगढ मे फिर कोरोना बेकाबू होता हुआ
लगातार मामले आने से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में कोरोना बेकाबू होने लगा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 188 नए कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
इसके साथ ही शहर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ कर 934 हो गए हैं। पिछले एक सप्ताह में कोरोना से 4 लोगों की जान भी जा चुकी है।






















