कॉमनवेल्थ गेम्स : भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का स्वर्णिम अभियान जारी
अचिंता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्ववार्ता) राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए अचिंता शेउली ने पुरूषों के 73 किलोवर्ग में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मारकर देश को तीसरा पीला तमगा दिलाया ।इससे पहले तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिननुंगा ने भारत को भारोत्तोलन में दो स्वर्ण दिलाये थे ।