
आईपीएल खिलाडी पर पंजाब मे जानलेवा हमला
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत किया मामला दर्ज
चंडीगढ़, 1 अगस्त (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है जहां आईपीएल खेल चुके क्रिकेटर करण गोयल पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बकलावी होटल के अंदर प्रबंधकों और मेहमानों के बीच विवाद के बाद प्रबंधकों ने मेहमानों को बंधक बनाकर पीटा और हथियार तान कर धमकी दी। आईपीएल खेल चुके करण गोयल के सिर में बोतल और रॉड मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। करण का इलाज डीएमसी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद राजगुरु नगर के रहने वाले अनिरुद्ध गर्ग की शिकायत पर महानगर के प्रसिद्ध रेस्तरां कारोबारी एसएस बिंद्रा, उनके बेटे गुरकिरत बिंद्रा, पुनीत बिंद्रा, मैनेजर पवन और मैनेजर अजय के खिलाफ हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट के साथ-साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।





















