
कॉमनवेल्थ गेम्स : भारत ने पाकिस्तान को रौंदा:
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्ववार्ता) कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज कर ली है. भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को 8 विकेट के बड़े अंतर से मात दी. पाकिस्तान महिला क्रिकेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 99 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम ने 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 102 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.






















