किसान- मजदूरों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे : सुखपाल सिंह
संगठन का होगा कायाकल्प, कर्मठ काम करने वालों को मिलेगी पद्दोन्नति

नई दिल्ली, 31 जुलाई (विश्व वार्ता) अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के नव नियुक्त चेयरमैन सरदार सुखपाल सिंह खैरा किसान और मजदूरों की समस्याओं को जानने और उनका साथ देने के लिए देशव्यापी दौरा करेंगे। इस बात का ऐलान सुखपाल सिंह खैरा ने किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों के चेयरमैनों की 24 अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में 2 दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि वे किसान और मजदूरों की सड़क से लेकर सदन तक मुस्तैदी से लड़ाई लड़ेंगे।






















