
इस वक्त की बडी खबर पंजाब से
पंजाब मेें आप पार्षद की गोलियां मारकर हत्या
मचा हडकंप
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर पंजाब के मलेरकोटला जिले से आ रही है जहां आज आम आदमी पार्टी के एक नगर पार्षद की दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकबर को उस समय करीब से गोली मारी गई, जब वह जिम में थे। मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा, ”एक व्यक्ति जिम में घुसा और उन्हें (अकबर को) गोली मार दी।























