
कॉमनवेल्थ गेम्स का शानदार आगाज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 29 जुलाई (विश्व वार्ता) बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन देर रात को रंगारंग अंदाज में हुआ। समारोह में 72 देशों के एथलीट ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया। दोनों भारत के ध्वजवाहक थे। भारत के 213 खिलाड़ी 16 खेलों में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। इंग्लैंड तीसरी बार इन खेलों की मेजबानी कर रहा है।






















