राजस्थान बाड़मेर में क्रैश हुआ भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान
दो पायलट शहीद होने की खबर
चंडीगढ़, 29 जुलाई (विश्व वार्ता) राजस्थान के बाड़मेर के पास भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट सवार थे और इस दुखद हादसे में दोनों पायलट शहीद हो गए। मिग विमान के नीचे गिरते ही इसमें आग लग गई और ये धूं-धूं कर जलने लगा।