
पश्चिम बंगाल शिक्षक घोटाला मामला:
अर्पिता मुखर्जी के घरों से अब तक मिल चुका है इतने करोड का नगद कैश
इतने किलो सोना बरामद
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रवर्तन निदेशालय ने मुखर्जी से संबंधित कोलकाता के एक घर से 29 करोड़ रुपये कैश और पांच किलो सोना बरामद किया है। इससे पांच दिन पहले ईडी ने मुखर्जी के एक और घर से 21 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था। बता दें, मुखर्जी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी हैं, जो फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।






















