
रिपुदमन मलिक हत्याकांड मामला: कनाडा में दो आरोपी चढे पुलिस के हत्थे
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) कनाडा में सिख नेता रिपुदमन मलिक की हत्याकांड मामले मे कनाडा की पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। मामले मे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो गैर पंजाबियों को गिरफ्तार किया है। 21 साल के टान्नर फॉक्स और 23 साल के जोस लोपेज पर हत्या का आरोप है। मलिक की 14 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। गुरुद्वारे के बाहर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल कनाडाई पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार आरोपी के पीछे कोई और है या नहीं।






















