
बिंग ब्रेकिंग न्यूज
चंडीगढ में युवक की चाकू मारकर हत्या
मचा हडकंप
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम में आज उस समय हडकंप मच गया जब एक व्यक्ति के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अवतार (37) के रूप में हुई है। लिस अवतार को लेकर सेक्टर-16 स्थित अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जय किशन के रूप में हुई है। हमले के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी को भी चाकू लग गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।























