c
चंडीगढ प्रशासन ने शहर की ईडब्ल्यूएस कालोनियों में रहने वाले लोगों को दी बडी राहत
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की ईडब्ल्यूएस कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 के प्रॉपर्टी टैक्स में 50 फीसदी की छूट दे दी है जबकि जुर्माने को पूरा माफ कर दिया है। टैक्स जमा कराने के लिए भी 31 अगस्त तक का समय दिया गया है। प्रशासन के स्थानीय निकाय सचिव ने अधिसूचना जारी की है, नगर निगम ने इस साल पहली बार ईडब्ल्यूएस कालोनियों पर हाउस टैक्स लगाते हुए नोटिस जारी किया था। पिछले तीन साल का भी भुगतान मांगा गया था, लेकिन प्रशासन ने मंगलवार को यह भी निर्णय लिया है कि पिछले सालों के टैक्स का जो ब्याज और जुर्माना है वह भी पूरी तरह से माफ कर दिया गया है।























