
सिप्पी सिद्धू हत्याकांड मामले मे जज की बेटी कल्याणी सिंह पहुंची हाईकोर्ट
इतने दिनो से जेल की सलाखो के पीछे है जज की बेटी
पढिये कल्याणी ने हाईकोर्ट मे क्या मांग की
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) सात साल पुराने नेशनल शूटर सुख मनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड के मामले में 21 दिनो से बुडैल जेल की सलाखो के पीछे हाईकोर्ट जज की बेटी कल्याणी सिंह पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गई है और हाईकोर्ट से जमानत की मांग की है। अब कल्याणी ने हाईकोर्ट से सीबीआई कोर्ट के फैसले को रद्द करने और नियमित जमानत देने की मांग की है। कल्याणी ने कहा है कि वह बेकसूर है और झूठे केस में उसे फंसाया गया है।जानकारी के लिए बतां दे कि राष्ट्रीय स्तर के शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में उसे 15 जून को चंडीगढ़ सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसका 4 और 2 दिन का रिमांड लिया गया था। हाईकोर्ट जस्टिस अनूप चितकारा की बेंच में केस की सुनवाई है।























