
हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे सेना के जवान की हत्या
गांव मे मौत से पसरा सन्नाटा, हर आंख नम
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता)कांवड़ियों के बीच विवाद में एक कांवड़िए की हत्या कर दी गई। युवक सेना की जाट रेजीमेंट में तैनात था और छुट्टी पर साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया हुआ था। अपने मित्र ओमेंद्र पुत्र पवन सिंह के साथ बाइक पर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आया था। मंगलवार को दोनों मित्र वापस लौट रहे थे। बताया गया कि हाईवे पर नगला इमरती गांव के मोड़ पर बने फ्लाईओवर पर हरियाणा के कुछ कांवड़ियों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक फंसा दी।इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद हरियाणा के पांच कांवड़ियों ने लाठी और धारदार हथियारों से कार्तिक पर हमला बोल दिया। रुड़की अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।






















