
देश मे मंकी पॉक्स के बढते केसो को देखते हुए चंडीगढ पीजीआई विभाग हुआ सतर्क
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) जहां विदेशो मे मंकी पॉक्स को लेकर डर व दहशत का माहौल बना हुआ है वही देश मे भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वही दूसरी तरफ चंडीगढ़ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पीजीआई ने इसके लिए कमेटी भी गठित कर दी है। इसमें पैरासिटालॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. राकेश सहगल के नेतृत्व में चार विशेषज्ञों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वायरोलॉजी विभाग की प्रो. मिनी पी सिंह को कोविड के साथ इसके डाइग्नोसिस से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है।






















