

75वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस लांच करेगी अपना रेडियो चैनल
पढिये चैनल का क्या होगा नाम
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) कांग्रेस पार्टी अब अपने अभियान के लिए अपना खुद का रेडियो चैनल शुरू करेगी। यह फैसला कांग्रेस द्वारा आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में लिया गया है। केरल कांग्रेस दक्षिणी राज्यों में कांग्रेस को बढ़ावा देने के लिए ‘जय हो’ चैनल शुरू करेगी। चैनल 15 अगस्त, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च होगा। कांग्रेस ने यह भी फैसला किया है कि जिन पार्टियों ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) से वॉकआउट किया था, उन्हें वापस मोर्चे पर लाया जाएगा।























