
चंडीगढ मे कोरोना की लगातार बढती रफ्तार से प्रशासन मे मचा हडकंप
हर रोज शहर मे आ रहे है इतने नये मामले
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में कोरोना केसों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जिस कारण प्रशासन मे हडकंप मच गया है। आंकडो पर नजर डाले तो अब शहर मे 100 से ज्यादा नए मरीज शहर में रोजाना मिल रहे हैं। पिछले 24 घंंटो मे 145 नए केस मिलने से हडकंप मच गया है। इससे एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 734 हो गई है।
पीजीआई के वेंटिलेटर पर कुल 4 और जीएमसीएच-32 के वेंटिलेटर पर एक मरीज है। पीजीआइ्र में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले कोविड बेड पर 11 मरीज, त्ररूष्ट॥-32 में 9 मरीज और जीएमसीएच-32 और 16 के कोविड बेड पर 8 मरीज हैं।






















