
दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला आने से मचा हडकंप
देश मे अब तक मंकीपॉक्स के इतने मामले आये सामने पढिये
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला आने से हडकंप मच गया है वही देश में मंकीपॉक्स का चौथा केस आया है। मरीज की उम्र 34 साल है। उसे एलएनजेपी हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। 5 दिन तक उसमें बुखार के साथ दर्दनाक घाव देखे गए थे। उसने हाल में विदेश यात्रा नहीं की है, लेकिन कुछ दिन पहले वह मनाली गया था। इससे पहले के तीन मरीज केरल में मिले थे। तेलंगाना में कुवैत से लौटे 40 साल के एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं।





















