
चंडीगढ़, 23 जुलाई-चंडीगढ़ फोटोग्राफरज़ एसोसिएशन (सी.पी.ए.) ने निकोन प्राईवेट लिमटड के सहयोग से आधुनिक फोटोग्राफी संबंधी वर्कशाप करवाई। इस वर्कशाप के प्रवक्ता निकोन कंपनी के प्रतिनिधि रमित बत्रा थे जिन्होंने फोटोग्राफी की लाईटिंग से सम्बन्धित आधुनिक तकनीकों के बारे विस्तार में जानकारी दी।
इस मौके पर वर्कशाप में अलग-अलग प्रवक्ताओं ने मौजूदा दौर में फोटोग्राफी की महत्ता का ज़िक्र करते हुये कहा कि फोटोग्राफी की परिभाषा को बहुत ख़ूबसूरत बयां किया गया है कि ‘एक तस्वीर, हज़ारों शब्दों के बराबर होती है।’ इस कारण एक फोटोग्राफर को सूक्ष्म पहुँच अपनाते हुए तस्वीर का विषय, चरित्र, तकनीक और अन्य सभी पहलूओं को बहुत बारीकी से जाँचना चाहिए।
इस वर्कशाप में चंडीगढ़ फोटोग्राफरज़ एसोसिएशन के प्रधान गुरचरन सिंह और जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र कुमार के इलावा सदस्यों ने शिरकत की।
एसोसिएशन के प्रधान श्री गुरचरन सिंह ने यह वर्कशाप करवाने के लिए निकोन प्राईवेट लिमिटेड का धन्यवाद किया।
इस दौरान वर्कशाप के सदस्यों ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपने-अपने तजुर्बे भी सांझे किये।





















