
विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ सरकारी मुलाजिमों ने खोला मोर्चा
कल से किया हड़ताल पर जाने का ऐलान
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) जालंधर वेस्ट से सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ सरकारी मुलाजिमों ने मोर्चा खोल दिया है और कल से हड़ताल का ऐलान किया है। पंजाब स्टेट डिस्ट्रिक्ट आफिस इंप्लाइज एसोसिएशन के पर यूनिट की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि विधायक ने बिना अख्तियार स्टाफ के साथ बहसबाजी और रिकार्ड चैक किया है।
पंजाब स्टेट डिस्ट्रिक्ट आफिस इंप्लाइज एसोसिएशन ने कहा है कि 22 जुलाई को डीसी आफिस जालंधर में जालंधर वेस्ट के विधायक की ओर से दफ्तरी काम के संबंध में हमारे सुप्रिंटेंडेंट ग्रेड परमिंदर कौर पर सवाल उठाए थे।























