
नहीं रहे ‘भाभीजी घर पर हैं’ के मलखान
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता)टीवी सीरियल ‘भाभीजी घर पर हैं‘ के एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है. क्रिकेट खेलते हुए उनका निधन हो गया. हालांकि मौत के कारण का अभी पता नहीं चला है. भाभीजी घर पर हैं टीम ने बयान जारी कर कहा है कि हमारे प्यारे दीपेश भान के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा हैं. वो भाभीजी घर पर हैं के सबसे समर्पित अभिनेताओं में से एक थे और हमारे परिवार की तरह थे.





















