300 से 600 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए पी.एस.पी.सी.एल की अधिसूचना ने पंजाबियों से भगवंत मान की एक और धोखाधड़ी को बेनकाब किया: शिरोमणी अकाली दल
पीएसपीसीएल द्वारा रखी गई शर्तों के कारण 80 फीसदी से अधिक परिवार योजना से वंचित हो जाएंगें: डॉ. चीमा
चंडीगढ़/23जुलाई: शिरोमणी अकाल दल ने आज कहा है बिजली उपभोक्ताओं को 300-600 यूनिट मुफ्त बिजली पर पीएसपीसीएल द्वारा जारी अधिसूचना ने पंजाबियों के साथ साथ भगवंत मान सरकार की एक और धोखाधड़ी का पर्दाफाश कर दिया है और पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से निर्धारित शर्तों से यह स्पष्ट हो गया है कि 80 फीसदी से अधिक लोग आप पार्टी सरकार की तथाकथित योजना से वंचित रहेंगें।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि 51लाख से अधिक परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा , लेकिन पीएसपीसीएल द्वारा आज जारी अधिसूचना ने साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए सभी दावे खोखले थे और उनकी कोई बुनियादी हकीकत नही थी।
अकाली दल के नेता ने कहा कि हालांकि समाज के छोटे और मध्यमवर्गीय वर्ग को इस योजना का लाभ मिल सकता है, लेकिन वास्तविकता यह है कि बड़ी संख्या में परिवार का एक सदस्य यां तो सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी, डॉक्टर, इंजीनियर , चार्टड अकाउंटेंट यां अन्य पेशेवर हैं, इसीलिए उन्हे इस योजना का लाभ नही मिलेगा।
डॉ. चीमा ने कहा कि एक और कमी यह है कि यदि प्रति यूनिट 300 से अधिक की खपत होती है तो उपभोक्ता को उसी के अनुसार बिल दिया जाएगा, क्योंकि अधिसूचना में कहा गया है कि प्रति माह यूनिट अलग है और दो महीने के लिए 600 यूनिट का मतलब है कि हर महीने खपत 300 यूनिट से अधिक नही होनी चाहिए।
अकाली नेता ने कहा कि भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाबियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया गया है, और न केवल मुख्यमंत्री भगवंत मान बल्कि आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जिन्होने यह योजना लागू करने का वादा किया था , को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए और योजना का लाभ उठाने के लिए लगाई गई शर्तों को माफ कर दिया जाना चाहिए।






















