
मुख्यमंत्री आवास का चालान काटने सम्बन्धी ख़बर बेबुनियाद
चंडीगढ़, 23 जुलाई: नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री आवास को कूड़ा-करकट सम्बन्धी जारी किए गए चालान संबंधी मीडिया रिपोर्टें गुमराह करने वाली, बेबुनियाद और तथ्यों से कोसों दूर हैं।
यह जानकारी देते हुए आज यहाँ मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के आवास सम्बन्धी ऐसा कोई चालान जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि वास्तव में सैक्टर-2 स्थित मकान नंबर-7 का चालान जारी किया गया है, जोकि इस समय पर अर्धसैनिक बल के पास है और इसका मुख्यमंत्री से किसी तरह का कोई सम्बन्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के चालान सम्बन्धी सभी खबरें पूरी तरह गलत और गुमराह करने वाली हैं।
————























