
पंजाब के लुधियाना मे फिर हुई मानवता शर्मसार
मंदबुद्धि से बलात्कार, हुई गर्भवती
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) आज 21वीं सदी मे हम बेशक चांद सितारो तक पहुंच चुके है लेकिन अभी भी लोगो की गंदी मानसिकता के कारण समाज शर्मसार हो रहे है। ताजा मामला पंजाब के लुधियाना जिले से है जहां एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की 10 साल की मंदबुद्धि भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात की। बच्ची की मां ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
जांच अधिकारी एएसआई राधे श्याम ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, बच्ची की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरु कर दी है। एक दो दिन में पूरी जांच हो जाएगी।
जहां पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है और बच्ची गर्भवती है। जब बच्ची से पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्ची के साथ किसी और ने नहीं बल्कि आरोपी दोस्त ने दुष्कर्म किया है। आरोपी बच्ची के चाचा का दोस्त है और अक्सर उसका घर आना जाना था। इसके बाद इसकी शिकायत मेहरबान पुलिस को दी गई।























