
चंडीगढ़ निगम ने काटा सीएम हाउस का चालान
पढ़ें क्या है वजह
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (सीएम हाउस) के आवास के पास पड़ी गंदगी के कारण चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा सीएम हाउस के अंदर स्थित हाउस नंबर 7 का चंडीगढ नगर निगम ने चालान काटा है। जानकारी के मुताबिक इस घर में मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी रहते हैं. यह चालान आरपीएफ बटालियन 113 के एक डीएसपी के नाम से निकाला गया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम पहले भी कई बार चेतावनी दे चुका है.
























