
यूपी में दर्दनाक हादसा: कांवड़ियों को डंफर ने रौंदा, 6 की मौत
चंडीगढ़, 23 जुलाई ( विश्व वार्ता) उत्तर प्रदेश के हाथरस में तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने कांवड़ियों को रौंद दिया, जिसमें 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा. दरअसल, हाथरस में हुए इस सड़क दुर्घटना की चपेट में 7 कांवड़िए आए, जिनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा और एक अभी जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है.





















