LG ने सीएम केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा से जुड़ी फाइल को किया खारिज
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्व वार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं. आप ने आरोप लगाया कि भाजपा और पीएम मोदी केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से डर गए हैं. इसीलिए उन्हें विदेश जाने से रोका जा रहा है. बता दें कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर दौरे के प्रस्ताव को मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया था. जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया सिंगापुर सरकार ने केजरीवाल को अगस्त के पहले सप्ताह में होने वाले वर्ल्ड सिटीज शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया है, लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल ने उनका अनुरोध यह कहते हुए वापस कर दिया कि महापौरों के सम्मेलन में उनकी मौजूदगी एक खराब मिसाल स्थापित करेगी.