राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी
कुछ ही देर में आएंगे नतीजे
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) सभी राज्यों के मतपत्रों की छंटाई के बाद संसद परिसर में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है. शाम पांच बजे चुनाव परिणाम की घोषण की जाएगी. देश के हर नागरिक को इस बात का इंतजार है कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा. बता दें कि इस बार राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में 99 फीसदी से अधिक मतदान हुए. एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. जबकि यूपीए की तरफ से यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है.
























