
पंजाब के राजपुरा मे बस की ट्रक से बडी भिडंत
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) राजपुरा पटियाला बाईपास मुक्त चौक के पास यह भयानक सडक़ हादसा हुआ है. दर्दनाक हादसे में दो बस और एक ट्रक की टक्कर हो गई है। आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल राजपुरा और चंडीगढ पीजीआई में भर्ती कराया गया है.





















