
1259 जेबीटी शिक्षकों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 2012 की 8760 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में अंतिम तिथि के बाद आवेदन कर नियुक्ति पाने वाले 1259 जेबीटी शिक्षकों को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने 2017 में नियुक्त इन जेबीटी शिक्षाकों की नियुक्ति को अवैध करार देते हुए तीन माह में नोटिस देकर बर्खास्त करने का आदेश दिया है।























