
6 साल की मासूम की चॉकलेट ने छीनी जिंदगी
स्कूल जाने को तैयार नही थी मासूम, मां ने दी चॉकलेट
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) कर्नाटक में उडुपी जिले के बैंदूर कस्बे के पास बिजूर गांव में 6 साल की मासूम बच्ची की चॉकलेट निगलने से मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की पहली कक्षा की छात्रा सामन्वी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब बच्ची अपने घर के पास स्कूल बस में सवार हो रही थी। सामन्वी को स्कूल जाने को तैयार नहीं थी लेकिन उनकी मां सुप्रिता पुजारी ने उसे मनाने के लिए एक चॉकलेट दी। बताया जा रहा है कि लडक़ी ने आनन-फानन में रैपर के साथ चॉकलेट मुंह में डाल लिया। लडक़ी ने रैपर समेत चॉकलेट निगल लिया और वह स्कूल बस के दरवाजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार, दोस्तों और स्कूल बस के ड्राइवर ने उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बैंदुर पुलिस मामले की जांच कर रही है























