
आज देश को मिलेंगा नया महामहिम
देश के नए राष्ट्रपति के लिए वोटों की गिनती आज
ऐसे होती है वोटों की काउंटिंग
चंडीगढ़, 21 जुलाई ( विश्व वार्ता) देश के 15वें राष्ट्रपति का ताज किसके सिर पर सजेगा, इसका फैसला आज हो जाएगा। सत्तारूढ़ NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा मैदान में उतरे।
पहले राउंड में केवल पहली पसंद की मार्किंग वाले बैलेट की गिनती होती है। अगर किसी कैंडिडेट को पहले राउंड में ही तय वेटेज मिल जाता है तो वह विजेता घोषित कर दिया जाता है। अगर पहले राउंड में किसी कैंडिडेट को तय कोटा नहीं मिलता तो दूसरे राउंड की काउंटिंग होती है। दूसरे राउंड में सबसे कम वोट पाने वाला कैंडिडेट रेस से बाहर हो जाता है और उसके वोट अन्य कैंडिडेट को ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। यानी ये वोट हर बैलेट में सेकेंड प्रेफरेंस मार्किंग वाले कैंडिडेट के वोट में जोड़ दिए जाते हैं। ये प्रक्रिया तब तक चलती रहती है, जब तक कि सिर्फ एक कैंडिडेट नहीं बचता।