

आज श्रीलंका को मिला नया राष्ट्रपति
ये बने श्रीलंका के 8वें कार्यकारी राष्ट्रपति
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) आज श्रीलंका को अपना नया राष्ट्रपति मिल गया। श्रीलंका की संसद ने आज कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका के 8वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में चुना है। इसके लिए संसद के सदस्यों ने पिछले सप्ताह गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद खाली हुए पद को भरने के लिए गुप्त मतदान किया था। कहा जा रहा है कि श्रीलंका की जो स्थिति है उससे भागने की बजाय जिस तरह से वो डटे हुए हैं उसे देखते हुए सदस्यों ने उनपर भरोसा जताया है। रानिल को इस चुनाव में कुल 134 वोट मिले हैं। दुल्लास अल्हाप्पेरुमा और अनुरा कुमारा को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।






















