
पंजाब CM मान ने एमएसपी पर केंद्र सरकार द्वारा गठित समिति मे पंजाब को बाहर करने की जताई कडी निंदा
पढिये टवीट कर क्या कहा
चंडीगढ़, 20 जुलाई ( विश्व वार्ता) एमएसपी पर केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी से पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों को बाहर करने के केंद्र की भाजपा सरकार के फैसले पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने कड़ी आपत्ति जताई है।
पंजाब सीएम ने टवीट कर कहा है कि मैं केंद्र सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादे के अनुसार एमएसपी पर गठित समिति में पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करने के लिए पंजाब की निंदा करता हूं।
पंजाब का किसान पहले से ही फसल चक्र और कर्ज में फंसा है..एमएसपी हमारा कानूनी अधिकार है..केंद्र को एमएसपी कमेटी में पंजाब का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए
पढिये टवीट कर क्या कहा
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1549568523432693762?t=nwIpPJK3mP9HTOiLTO3CCw&s=08























